भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया हैं. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाये हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये आंकड़ों के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते हैं आज के मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर :

1. ऑस्ट्रेलिया की यह भारत के खिलाफ 7वीं हार थी. इस मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 18 टी-20 मैच खेले गए थे. जिसमे से 11 मैच भारत की टीम ने जीते थे. वहीं 6 मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीते.
2. विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया टीम की भारत के खिलाफ यह पहली जीत है.
3. मयंक मार्कंडेय ने आज भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया. वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले 80वें खिलाड़ी बने हैं.

4. केएल राहुल ने आज अपने टी-20 क्रिकेट करियर का 5वां अर्धशतक लगाया. वह 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगा चुके हैं.
5. ग्लेन मैक्सवेल ने आज अपने टी-20 क्रिकेट करियर का 6वां अर्धशतक लगाया. वह एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगा चुके हैं.
6. एमएस धोनी ने आज 78.38 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 29 रन बनाये. 35 गेंदों से ज्यादा गेंदे खेलने पर उनकी यह पारी भारत के बल्लेबाजों द्वारा खेली गई दूसरी सबसे धीमी पारी थी. इससे पहले जडेजा ने साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 71.42 की पारी खेली.

7. 30 बॉल से ज्यादा खेलते हुए धोनी की यह पारी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा तीसरी सबसे स्लो पारी थी. पहले नंबर पर युवराज सिंह की पाकिस्तान के खिलाफ साल 2016 में खेली गई 43.75 के स्ट्राइक रेट की पारी है. वहीं दूसरे नंबर पर जडेजा की 71.42 के स्ट्राइक की पारी है.
8. भारत की यह अंतिम गेंद पर चौथी हार थी. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009, श्रीलंका के खिलाफ 2010 और इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में अंतिम गेंद पर हार मिली थी.
9. जसप्रीत बुमराह ने आज अपने 50 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर लिए है. अश्विन के बाद वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा विकेट हासिल किये हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IND vs AUS : STATS: पहले टी-20 में बने कुल 9 रिकॉर्ड, धोनी के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.