पहले बल्लेबाज करते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 127 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 50, महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 29 और कप्तान विराट कोहली ने 24 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कुल्टर नाइल ने सर्वाधिक तीन और जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जम्पा तथा पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए.
रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से बाजी मारते हुए अपने भारत दौरे का शानदार आगाज किया है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ये सीरीज नहीं हार सकती. अब ये सीरीज केवल बराबर हो सकती है.
मैच हारने के बाद विराट कोहली ने कही ये बात

“पहली पारी में हमारी बलेल्बाजी बहुत खराब हुई थी. गेंदबाजी के प्रयास से हम प्रसन्न हैं. बुमराह ने हमें खेल में लाने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. और मयंक ने बीच के ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन किया. हम राहुल और पंत को खेल को और समय देना चाहते हैं.150 एक जीत स्कोर होता.ऑस्ट्रेलिया जीत की हकदार थी, क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर खेला.”
भारत ने किये थे मैच में इतने बदलाव

भारत ने मैच में शिखर धवन को आराम दिया था और उनकी जगह के एल राहुल को अंतिम एकादश में शामिल किया था. विजय शंकर को भी अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था. शंकर की जगह मयंक मार्कंडेय ने आज अपना डेब्यू किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब इस मैच में टी-20 में पदार्पण किया.
बुमराह ने बदल दिया था मैच

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और युजवेंद्र चहल तथा क्रुणाल पंड्या ने एक-एक विकेट लिए. एक समय भारत की हार दिख रही थी. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करी. वो पूरी तरह से भारतीय टीम को मैच में वापस लेकर आए. लेकिन आखिरी ओवर में उमेश यादव ने 14 रन देकर भारत को मैच में हरा दिया. अब अगला मुकाबला बंगलौर में होने वाला है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND vs AUS: हार के बाद विराट कोहली ने राहुल और बुमराह की किया तारीफ़, तो इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.