Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: भारत पर रोमांचक जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, बांधे तारीफों के पूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच को जीतने के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच काफी खुश नजर आये. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत का श्रेय स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और नाथन कुल्टर ओ नाइल को दिया.

बता दें, कि नाथन कुल्टर ओ नाइल ने जहां अपने 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 43 गेंदों पर 56 रन की एक तूफानी पारी खेली थी.

बुमराह की स्लोवर को खेलना मुश्किल 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने मैच जीतने के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा,

“मुझे लगता है, कि यह विकेट काफी धीमा था और इस पर बाउंस भी कम था. जब बुमराह अपनी स्लोवर गेंद करता है, तो उसे खेलना मुश्किल होता है. वह एक शानदार गेंदबाज है.”

हमारे गेंदबाजो ने पिच का उठाया फायदा 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने आगे अपने बयान में कहा,

“हमारे खिलाड़ियों का रन आउट होना अच्छा नहीं था, लेकिन अंत में हमें जो जीत मिली है. वह काफी शानदार है. हमारे गेंदबाजों ने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की, शुरूआत से ही उन्होंने अपनी लेंथ को पीछे रखा और विकेट का फायदा उठाकर गेंद को रिवर्स स्विंग किया.” 

कुल्टर नाइल और मैक्सवेल के प्रदर्शन ने दिलाई जीत 

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने आगे अपने बयान में कुल्टर नाइल और मैक्सवेल की तारीफ करते हुए अपने बयान में कहा,

“हमारे खिलाड़ियों को अब अच्छा अनुभव हो चूका है. यह जीत वास्तव में हमारी टीम के लिए काफी शानदार है. नाथन कुल्टर ओ नाइल  एक विकेट टेकर गेंदबाज है. वह आईपीएल में भी लगातार शानदार रहा है. ग्लेन मैक्सवेल ने भी एक मुश्किल पिच पर एक शानदार पारी खेली है. मैं अपनी टीम की इस जीत से काफी खुश हूँ.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IND vs AUS: भारत पर रोमांचक जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, बांधे तारीफों के पूल appeared first on Sportzwiki.