Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: सलामी बल्लेबाज नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में दिया जाएगा आराम

भारतीय क्रिकेट में रोटेशन पॉलिसी कोई पहली बार नहीं हो रहा है। यह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर पर दाग की तरह है। धोनी ने 2012 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में सचिन, सहवाग और गंभीर के साथ रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले टी-20 सीरीज में विराट कोहली ने धवन और रोहित के साथ वहीं किया। इस दोनों सीरीज में भारतीय टीम को हार मिली।

वनडे सीरीज में भी हो सकता है रोटेशन

टी-20 सीरीज में हार के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे सीरीज में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भले ही वह सलामी बल्लेबाज के साथ ऐसा नहीं करें लेकिन स्पिन गेंदबाजी में ऐसा हो सकता है।

वनडे सीरीज में पहले टीम में दो गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को जगह मिली थी, लेकिन हार्दिक पांड्या की चोट के बाद रविन्द्र जडेजा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में रोटेशन संभव है।

इस वजह से हो सकती रोटेशन

भारतीय टीम दो प्रमुख तेज गेंदबाज के साथ मैच में उतर सकती है। इसके साथ ही विजय शंकर विश्व कप की टीम में लगभग पक्के हैं और इसी वजह से उन्हें खेलने का मौका मिलना तय है।

ऐसे में सिर्फ दो स्पिन गेंदबाजों की टीम में जगह बचती है। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आये हैं लेकिन जडेजा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। इसके बावजूद वह टीम के तीसरे स्पिन गेंदबाज का विकल्प हैं।

क्या विराट करेंगे ऐसा?

रविन्द्र जडेजा को मौका देने के लिए विराट कोहली को रोटेशन का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा। जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में हुई वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था लेकिन न्यूजीलैंड में उन्हें एक भी मैच नहीं मिला।

रोटेशन की वजह से उन्हें अगर मौका मिलता है तो इसे दोनों हाथों में लपकना पड़ेगा। क्योंकि यह विश्व कप से पहले भारत की आखिरी वनडे सीरीज भी है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs AUS: सलामी बल्लेबाज नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में दिया जाएगा आराम appeared first on Sportzwiki.