इंटरनेट डेस्क। कल विशाखापट्टनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी-20 मैचों की सीरीज का पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही इस रोमांचक मैच में भारत अंतिम मौके पर हार मिली। इस हार की वजह से कई लोग इसका जिम्मेदार रहे उमेश यादव को बता रहें है और उनको इस हार की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहें है। लेकिन हाल ही में एक बयान देकर जसप्रीत बुमराह ने उमेश यादव का बचाव किया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाज कोई अच्छी पारी नही खेल पाए। और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 126 बनाए। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया सात विकेट पर 127 रन बनाकर आखिरी गेंद पर मैच जीता। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम ओवर में 14 रन की जरूरत थी लेकिन उमेश यादव 14 रन का बचाव नहीं कर सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर किसी फैंस ने उमेश यादव की तुलना जसप्रीत बुमराह से करते हुए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में उनका बचाव करते हुए कहा है कि अंतिम ओवर में गेंदबाज के ऊपर काफी ज्यादा दबाव होता है।
उन्होंने ने कहा कि करीबी मुक़ाबलों में आखिरी ओवर डालना कभी आसान नहीं होता, क्योंकि आपको मालूम नहीं होता की ओवर के बाद मैच में कौन जीतेगा और कौन हारेगा। साथ ही उन्होंने ने कहा कि हां, हम मैच जीतना चाहते थे, लेकिन आखिरी ओवर डालना किसी भी गेंदबाज़ के लिए आसान नहीं होता।
ये भी देखें
सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए
IND vs ENG Women: भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात, जीती लगातार चौथी वनडे सीरीज
AFG vs IRE T20 Series: राशिद की हैटट्रिक से अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Herald