इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच आज से दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इंडिया ए के कप्तान केएल राहुल ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच ड्रा करवा दिया था। उससे पहले इंडिया ए ने वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम किया था।
इंडिया ए की शानदार बल्लेबाजी

पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले सलामी केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ने आज भी अच्छी शुरुआत दी। पहले मैच में भी दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उस मैच में ईश्वरन जल्द आउट हो गये थे।
आज दिन के पहले सेशन में इंडिया ए को कोई झटका ही नहीं लगा। दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए पहले सत्र में 82 रन बनाये। दूसरे सत्र में भी दोनों ने टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।
शतक से चूके राहुल

पहले मैच में 89 रनों की पारी खेलने वाले केएल राहुल इस मैच में 81 रन बनाकर आउट हुए। अभिमन्यु के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी बनाई। राहुल को जैक चैपल ने आउट किया।
उसके आउट होने के बाद भी अभिमन्यु ईश्वरन ने अपनी पारी जारी रखी और शानदार शतक बनाया। पिछले मैच में दोहरा शतक बनाने वाले प्रियांक पांचाल ने उनका अच्छा साथ दिया। ईश्वरन 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मजबूत स्थिति में इंडिया ए

इंग्लैंड लायंस ने आज दिन के अंतिम गेंद पर प्रियांक पांचाल को आउट किया लेकिन भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। पांचाल ने 50 रनों की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 3 विकेट पर 282 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड लायंस के लिए टॉम बेली, डोमिनिक बेस और जैक चैपल ने एक- एक विकेट लिया। करुण नायर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं सिद्धेश लाड, श्रीकर भरत और जलज सक्सेना जैसे बल्लेबाजों का आना बाकि है।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND A vs ENG Lions: पहले दिन शतक से चूके केएल राहुल, मजबूर स्थिति में इंडिया ए appeared first on Sportzwiki.