इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मैसूर में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंडिया ए के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट पर 282 रन बना लिए थे। केएल राहुल ने जहाँ 81 रन बनाये थे, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी।
इंडिया ए का मध्यक्रम नहीं चला

कल के नाबाद बल्लेबाज करुण नायर आज दिन के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। सिद्धेश लाड भी सिर्फ 9 रन ही बना पाए। पहले मैच में शतक लगाने वाले श्रीकर भरत एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरना जारी रहा।
शाहबाज़ नदीम, मयंक मारकंडे और वरुण आरोन ने छोटी- छोटी पारी से उनका साथ निभाया लेकिन इंडिया ए की पारी 392 रनों पर सिमट गयी। श्रीकर भरत ने 46 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड लायंस के लिए जैक चैपल ने चार जबकि डैनी ब्रिग्स ने तीन विकेट लिए।
इंडिया ए की जबरदस्त गेंदबाजी

इंडिया ए के गेंदबाजों ने इंग्लैंड लायंस के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। नवदीप सैनी ने छठवें ओवर में मैक्स होल्डन को आउट कर लायंस को पहला झटका दिया। इसके बाद उनके विकेट गिरने का सिलसिला जारी हो रहा।
नवदीप सैनी से कप्तान सैम बिलिंग्स और ओली पोप को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड लायंस को बैकफुट पर ला दिया। उनके अलावा शाहबाज नदीम, जलज सक्सेना और वरुण आरोन ने भी शानदार गेंदबाजी की।
इंडिया ए को 252 रनों की बढ़त

इंग्लैंड लायंस की पहली पारी सिर्फ 140 रनों पर सिमट गयी। भारत के लिए नवदीप सैनी और शाहबाज नदीम ने 3-3 जबकि वरुण आरोन और जलज सक्सेना ने 2-2 विकेट लिए।
इसके बाद इंडिया ए ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। इंडिया ए अभी भी इस मैच में 228 रनों से आगे है।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND A vs ENG Lions, दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट: मैच के दूसरे ही दिन इंडिया ए की पकड़ मजबूत, भारतीय गेंदबाजों के सामने अंग्रेज हुए बेबस appeared first on Sportzwiki.