स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे खेला गया। पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड महिला टीम को 66 रनों से रौंदा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 49.4 ओवर में इंग्लैंड के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से जेमिमाह रोड्रिगेज ने 48 और कप्तान मिताली राज ने 44 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में मात्र 41 ओवर में 136 रन बनाकर सिमट गई। मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांच रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इंग्लैंड की तरफ से नातली साल्वर ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज एकता बिष्ट ने चार विकेट लिए और उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आपको बता दें, हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में इतिहास रचा था। लेकिन भारत टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई थी। यह वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है। वही अब अगले दो मैच 25 और 28 फरवरी को खेले जाएंगे।
भारतीय महिला टीम- जेमिमाह रोड्रिगेज, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज, तानिया भाटिया, हरलीन देओल, मोना मेशराम, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, एकता बिष्ट और पूनम यादव।
इंग्लैंड की महिला टीम- टैमी बियॉनमोंट, एमी जोंस, सारा टेलर, नैटाली सिवर, हीदर नाइट, डेनियल वेट, जॉर्जिया एल्विस, कैथरीन ब्रंट, एन्या श्रुबोसोले, सोफी एकलस्टोन, एलेक्स हार्टले।
यह भी पढ़े:-
अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड
पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें
पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति
Herald