Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG Women: भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात, जीती लगातार चौथी वनडे सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में एक बार फिर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को जबरदस्त टक्कर दी है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 32 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे गुरुवार (28 फरवरी) को खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10 ओवर में उसके 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नटाली सीवर और लॉरेन विनफील्ड ने इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभाला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी की। लेकिन इंग्लैंड टीम 43.3 ओवरों में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी ( 4 विकेट) और शिखा पांडे (4 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड के इस लक्ष्य को 41.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना (63) और कप्तान मिताली राज (नॉटआउट 47) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। मंधाना ने 74 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। 36 वर्षीय झूलन गोस्वामी को शानदार प्रदर्शन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़े:-

अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें

AFG vs IRE T20 Series: राशिद की हैटट्रिक से अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया क्लीन स्वीप



Herald