भारतीय महिला क्रिक्रेट टीम ने स्म्रति मंधाना (63 रन) की शानदार बल्लेबाजी और झूलन गोश्वामी और शिखा पांडे (4-4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को दूसरे वनडे में सात विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 161 रन बनाए. जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने इस जीत से तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. ओपनर बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स का विकेट एक रन के स्कोर पर गिर गया था. इसके बाद स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने पारी को संभाला. दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हुई. पूनम राउत (32 रन) के आउट होने के बाद कप्तान मिताली राज (नाबाद 47 रन) ने टीम को जीत दिला दी.
इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों को शिखा पांडेय और झूलन गोश्वामी की गेंदों को पढ़ने में काफी मुश्किल हुई. अकेले नताली स्कीवर ही संघर्ष कर पाई. उन्होंने 85 रन बनाएं, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है. नताली को झूलन गोश्वामी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. एक समय इंग्लैंड खराब शुरुआत के बाद जूझ रही थी. उसने 14 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे. शिखा ने 18 रन और झूलन गोस्वामी ने 30 रन देरकर चार-चार विकेट लिए. झूलन ‘मैन ऑफ द’ मैच रही.
The post IND vs ENG : सात विकेट से जीती भारतीय महिला टीम, सीरीज पर कब्जा appeared first on Live Cities.