Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ 1st T20: पहले टी 20 में मिली हार के बाद ये बोले कप्तान रोहित

स्पोर्ट्स डेस्क। आज वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में आज खेला गया भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीत दर्ज की साथ ही तीन मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। साथ ही आपको बता दे कि टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को टी20 अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी 80 रनों की हार झेलनी पड़ी है।

साथ ही आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा है कि आज के मैच में हम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए। साथ ही उन्होंने ने कहा कि हम जानते थे कि ये छोटा मैदान है और यहां पर 220 रनों का लक्ष्य भी बहुत मुश्किल होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की अच्छी गेंदबाजी के चलते हमारे बल्लेबाजों में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। रोहित शर्मा ने कहा कि अगर कोई बल्लेबाज द्वारा बड़ी साझेदारी हो जाती तो इस मैच का परिणाम कुछ और ही हो सकता था।

आपको बता दे कि भारत की तरफ से आज कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। साथ ही इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम में कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाया और पूरी टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई।

और ये भी पढ़े:

INDW vs NZW: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड ने 23 रन से जीता पहला मैच

IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त



Herald