Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का लक्ष्य, टिम ने खेली तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लेकिन न्यूजीलैंड का स्कोर देखते हुए रोहित का यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर भरा के सामने 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ टिम सेइफेर्ट और कोलिन मुनरो ने भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टिम सेइफेर्ट ने 43 गेंदों पर 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं कोलिन मुनरो ने 20 गेंद पर 34 रनो की पारी खेली। पहले विकेट के लिए दोनों की बीच 86 रन की साझेदारी हुई। बता दें, मेजबान टीम को पहले झटका मुनरो के रूप में 9वें ओवर में लगा। भारत को यह सफलता क्रूणाल पांड्या ने दिलाई।

टीमें इस प्रकार है-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, खलील अहमद, विजय शंकर, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मुनरो, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रांडहोम, जेम्सी नीशाम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन, स्कॉट कुगेलेजिन, डार्ले मिशेल।

यह भी पढ़े:-

पांड्या, राहुल और करण के खिलाफ जोधपुर में हुआ केस दर्ज, बढ़ी मुश्किलें

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक

IND vs NZ 1st T20: टीम में इन बदलाव के साथ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम



Herald