स्पोर्ट्स डेस्क। वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियममें आज खेला गया भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीत दर्ज की साथ ही तीन मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। भारत की तरफ से आज कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। साथ ही इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम में कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाया और पूरी टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय बल्लेबाजी द्वारा आज अच्छी बल्लेबाजी देखने को नही मिली और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी द्वारा सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली गई। साथ ही रोहित शर्मा ने भी मात्र 1 रन पर अपना विकेट खो दिया। शिखर धवन भी 29 रन पर आउट हो गए साथ ही विजय शंकर ने सिर्फ 27 रन की पारी खेली। साथ ही ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई लेकिन वह उसका फायेदा नही उठा पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए टिम साउथी ने तीन विकेट लिए जबकि फर्ग्यूसन, सेंटनर, सोढ़ी ने दो- दो विकेट लिया।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ टिम सेइफेर्ट और कोलिन मुनरो ने भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टिम सेइफेर्ट ने 43 गेंदों पर 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं कोलिन मुनरो ने 20 गेंद पर 34 रनो की पारी खेली। आज भारतीय टीम में कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरी है भारतीय टीम में आज पहले टी20 में ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद को मौका दिया गया था। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी है।
और ये भी पढ़े:
IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 220 रनों का लक्ष्य, टिम ने खेली तूफानी पारी
पांड्या, राहुल और करण के खिलाफ जोधपुर में हुआ केस दर्ज, बढ़ी मुश्किलें
IND vs NZ 1st T20: टीम में इन बदलाव के साथ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम
Herald