स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। साथ ही आज भारतीय टीम में कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरी है भारतीय टीम में आज पहले टी20 में ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद को मौका दिया गया है। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी है।
साथ ही भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला और सीरीज काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की जमीन पर आज तक कोई भी टी20 मैच नहीं जीता है लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म देखकर लगता है कि इस बार भारतीय टीम इतिहास बदल सकती है। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया है साथ ही वनडे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों की तरह टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, डेरिल मिशेल, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेनिजन, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, के खलील अहमद।
और ये भी पढ़े:
INDW vs NZW 1st T20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 159 रनों का लक्ष्य, मंधाना ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
ब्रैंडन मैकुलम ने लिया संन्यास, ये है आगे का प्लान
81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में जड़े 2 दोहरे शतक
Herald