Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए 11 सदस्यी न्यूज़ीलैंड की टीम, कई टी-20 स्पेशलिस्ट शामिल

न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज ला दूसरा मैच कल ऑकलैंड में खेला जायेगा। सीरीज के पहले मैच को 80 रनों से जीत न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे मैच को अपने नाम कर न्यूजीलैंड सीरीज को अपने कब्जे में करना चाहेगा। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। इस मैच में न्यूजीलैंड अपनी मजबूत टीम उतरना चाहेगा। कीवी टीम दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 6 फरवरी बुधवार को वेलिंगटन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

कॉलिन मुनरो

दूसरे टी-20 में ओपनिंग की जिम्मेदारी कॉलिन मुनरो के कंधो पर होगी। वह टी-20 क्रिकेट के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज है। पहले मैच में उन्होंने अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत दी थी।

टिम सेफर्ट (विकेटकीपर)

मार्टिन गप्टिल की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड की टीम उन्हें मुनरो के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली है। पहले मैच में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में भी अब ऐसी ही उम्मीद होगी।

केन विलयमसन

न्यूजीलैंड के कप्तानी की जिम्मेदारी केन विलयमसन के कंधो पर है। वह वनडे सीरीज में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। पहले मैच में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों शानदार थी।

रॉस टेलर

रॉस टेलर ने वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाया था। पहले मैच में भी उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की थी। दूसरे मैच में जल्दी विकेट गिरता है तो उनपर पारी संभालने की भी जिम्मेदारी रहेगी।

डेरिल मिशेल

पहले टी-20 मैच में डेब्यू करने वाले डेरिल मिशेल बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। हालाँकि, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। अब दूसरे मैच में गेंद के साथ बल्ले से भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जिमी निशम

तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर जिमी निशम को पहले मैच में आराम मिला था। अब दूसरे मैच में वह वापसी कर सकते हैं। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वनडे सीरीज के अंतिम मैच में अच्छी बल्लेबाजी भी की थी।

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

कॉलिन डी ग्रैंडहोम टी-20 के एक अच्छे खिलाड़ी है। वह टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करेंगे। वहीं कुछ ओवर गेंदबाजी से भी अपना योगदान देंगे।

यह भी देखें, वीडियो: धोनी ने क्रुणाल पांड्या से कही ऐसी बात, मिल गया विकेट

मिचेल सेंटनर

मिचेल सेंटनर टी-20 क्रिकेट के शानदार स्पिन गेंदबाज है। साथ ही वह अपनी बल्लेबाजी से भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है। पहले म्मैच में उन्होंने विजय शंकर और ऋषभ पन्त जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था।

ईश सोढ़ी

ईश सोढ़ी एक शानदार स्पिन गेंदबाज है। पहले मैच के अपने पहले ही ओवर में उन्होंने दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या को आउट किया था। इस विकेट के साथ ही भारत मैच से पूरी तरह बाहर हो गया था।

टिम साउदी

न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम सऊदी ने पहले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने रोहित शर्मा का सबसे महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन ही दिए थे।

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन एक युवा तेज गेंदबाज है। टीम मैनेजमेंट अपने इस युवा तेज गेंदबाज पर काफी भरोसा करता है। पहले मैच में उन्होंने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs NZ: भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए 11 सदस्यी न्यूज़ीलैंड की टीम, कई टी-20 स्पेशलिस्ट शामिल appeared first on Sportzwiki.