Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: दूसरे टी-20 से पहले न्यूज़ीलैंड ने पहले टी-20 में हुई इस गलती की मांगी माफ़ी

न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 80 रनों की करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 219 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 139 रन ही बना पाई। इस हार के साथ ही यह न्यूजीलैंड में भारत की लगातार तीसरी टी-20 हार है। टीम अभी तक वहां एक भी मैच नहीं जीत पाई है। पहले मैच के दौरान एक विवाद भी हो गया।

रेप का लगा था आरोप

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन पर 2017 में रेप का आरोप लगा था। हालाँकि, वह इस केस में दोषी नहीं पाए गये थे और उसे कोर्ट ने बरी कर दिया था। बाद में कुगलेइजन ने उस महिला से माफ़ी भी मांगी थी।

स्कॉट कुगलेइजन न्यूजीलैंड में नॉर्थरन डिस्ट्रिक्ट के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में उन्हें शामिल किये जाने की भी काफी आलोचना हुई थी। पहले मैच में उन्होंने 7 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली थी।

मैदान पर पोस्टर

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वेलिंग्टन में खेले गये पहले मैच के दौरान एक महिला मैदान में पोस्टर लेकर आई थी। उस पोस्टर पर लिखा हुआ था “नो मीन्स नो”।

इस पोस्टर को देखने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे जब्त करने की कोशिश की। हालाँकि, इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और वेलिंग्टन स्टेडियम की तरफ से इस बात के लिए माफ़ी मांगी गयी है और कहा गया है कि इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से आया बयान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के पब्लिक अफेयर मैनेजर रिचर्ड बुक ने इस मामले पर बयान दिया है। वहां की एक निजी वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा

“हम मानते हैं कि की गई कार्रवाई अनावश्यक थी, और यह संदेश निश्चित रूप से अपमानजनक नहीं था। न्यूजीलैंड क्रिकेट की एक स्थल नीति है, जो खिलाड़ियों को टारगेट करने की अनुमति नहीं देती है, लेकिन कहीं ऐसा नहीं लिखा गया है। हमें बेहतर निर्णय दिखाना चाहिए और अधिक विवेक का प्रयोग करना चाहिए।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs NZ: दूसरे टी-20 से पहले न्यूज़ीलैंड ने पहले टी-20 में हुई इस गलती की मांगी माफ़ी appeared first on Sportzwiki.