Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: टी-20 सीरीज रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका

न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कल वेलिंग्टन में खेला जायेगा। भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड में एक भी टी-20 मैच नहीं जाता है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम इस बार यहाँ सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इससे पहले भारत ने 2009 में यहाँ दो टी-20 मैच खेले थे लेकिन टीम को दोनों में हार मिली थी।

कप्तानी में रोहित का रिकॉर्ड शानदार

रोहित शर्मा भारतीय टीम के नियमित कप्तान नहीं हैं लेकिन टी-20 में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने पहली बार 2017 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में कप्तानी की थी और टीम को सभी तीन मैच में जीत मिली।

उनके बाद उनकी कप्तानी में भारत ने निदहास ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। यहाँ भारत को सिर्फ एक ही मैच में हार मिली थी। उसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था।

12 मैचों में 11 जीत

रोहित शर्मा ने अभी तक 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत की कप्तानी की है। इन 12 मैचों में भारत को 11 जीत मिली है। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 91.66 रहा है। यह 10 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली सभी कप्तानों से बेहतरीन है।

दुनिया में 10 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान का जीत प्रतिशत रोहित से बेहतर नहीं है। विराट कोहली ने 20 मैचों में कप्तानी की है लेकिन उनका जीत प्रतिशत 63.15 ही है।

विराट को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अभी तक 12 मैच जीते हैं। अगर भारत इस सीरीज में दो जीत हासिल करता है तो कप्तानी में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने में रोहित विराट को पीछे छोड़ देंगे।

टी-20 में कीवी टीम काफी बेहतरीन है और इसी वजह से रोहित शर्मा के लिए यह आसान नहीं होने वाला है। सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को वहीं अंतिम मैच 10 फरवरी को खेला जायेगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs NZ: टी-20 सीरीज रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका appeared first on Sportzwiki.