Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: दूसरे टी-20 मैच में मीटू का पोस्टर लेकर आई महिला दर्शक, इस खिलाड़ी के खिलाफ रेप का आरोप

भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हराया था। इन दोनों मैचों में मैदान पर दर्शक कई तरह के पोस्टर लेकर आये। पहले मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन के खिलाफ पोस्टर आया था तो दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या का पोस्टर से मजाक उड़ाया गया।

नहीं थम रहा मामला

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन पर 2017 में रेप का आरोप लगा था। हालाँकि, वह इस केस में दोषी नहीं पाए गये थे और उसे कोर्ट ने बरी कर दिया था। बाद में कुगलेइजन ने उस महिला से माफ़ी भी मांगी थी।

स्कॉट कुगलेइजन न्यूजीलैंड में नॉर्थरन डिस्ट्रिक्ट के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में उन्हें शामिल किये जाने की भी काफी आलोचना हुई थी। पहले मैच में उन्होंने 7 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली थी लेकिन दूसरे में कुछ खास नहीं कर पाए।

दूसरे मैच में हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ दूसरे मैच में भी एक महिला स्कॉट कुगलेइजन के खिलाफ पोस्टर लेकर आई थी। हालाँकि, इसपर किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन इशारा कुगलेइजन के तरफ ही था।

इस पोस्टर पर लिखा हुआ था “वेक अप न्यूजीलैंड क्रिकेट मीटू”। मैच के दौरान कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ लेकिन महिला के इस मीटू पोस्टर चारों तरफ चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पहले मैच में था अलग पोस्टर

वेलिंग्टन में खेले गये पहले मैच के दौरान भी एक महिला पोस्टर लेकर आई थी। इसपर लिखा हुआ था “नो मीन्स नो”। इस पोस्टर को देखने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे जब्त करने की कोशिश की।

इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और वेलिंग्टन स्टेडियम की तरफ से इस बात के लिए माफ़ी मांगी गयी है और कहा गया है कि इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IND vs NZ: दूसरे टी-20 मैच में मीटू का पोस्टर लेकर आई महिला दर्शक, इस खिलाड़ी के खिलाफ रेप का आरोप appeared first on Sportzwiki.