Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ : दूसरे टी-20 मैच में ये शानदार रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। साथ ही ये मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अगर भारत इस सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी ही साथ ही अगर दूसरा मुकाबला भी हार जाती है तो भारत सीरीज भी हार जाएगा। इसलिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में दूसरा मैच जीतना चाहेंगे। लेकिन कल के मुकाबले में रोहित शर्मा भी कई शानदार रिकॉर्ड बना सकते है।

आपको बता दे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरें मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आपको बता दे कि अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले में 35 रन बना लेते है तो वह न्यूजीलैंड के सलामी बललेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाडक़र टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। क्योंकि आपको बता दे कि चोट के कारण गुप्टिल इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। गुप्टिल ने 76 टी-20 मैचों में 2272 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 91 मैचों में 2238 रन चुके हैं।

साथ ही बताया जा रहा है कि इस मैच में रोहित के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर करने का मौका होगा। इस मैच में अगर वह छह छक्के लगा देते हैं तो रोहित मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित के अभी तक टी-20 में 98 छक्के हैं। जबकि गुप्टिल और क्रिस गेल ने एक समान 103 छक्के लगाए हैं। साथ ही अगर भारत ये मैच जीत लेती है तो रोहित कप्तानी के मामले भी विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अब तक टीम इंडिया को 20 टी-20 मैचों में से 12 मैचों में जीत दिलाई। वहीं रोहित शर्मा अपनीकप्तानी में भारत को 13 में से 11 टी-20 मैचों में जीत दिला चुके हैं।

और ये भी पढ़े:

RSA vs PAK: पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 मैच 27 रन से जीता, अफ्रीका ने 2-1 जीती सीरीज

लगातार दूसरी बार विदर्भ ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, साथ ही बनाया ये रिकॉर्ड

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर



Herald