Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs NZ 2nd T20: करो या मरो मैच में बिना बदलाव के साथ उतरा भारत, न्यूजीलैंड 105/4

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जों अभी तक अच्छा साबित नही हुआ और न्यूजीलैंड ने अभी 13 ओवर के मैच में अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। साथ ही आपको बता दे कि आज का मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत हर हाल में ये मैच जीतना चाहेंगे।

क्योंकि न्यूजीलैंड पहला मैच जीतकर इस सीरीज में बढ़त बनाए हुए है साथ ही अगर वह आज का मैच भी जीत जाती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया। इस मैच में पहली टी20 मैच वाली ही टीम मैदान में उतरी है। साथ ही पहले मैच में खास प्रदर्शन नही करने वाले खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या ने आज शानदार प्रदर्शन किया है साथ ही अपने 4 ओवर ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। साथ ही भारत को पहला विकेट भुवनेश्वर कुमार दिलाया है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन मुनरो, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, डेरिल मिशेल, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कुगेलेजिन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और लॉकी फग्र्यूसन।

और ये भी पढ़े:

INDW Vs NZW: न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीता दूसरा टी-20, भारत हारा सीरीज

IND vs NZ : दूसरे टी-20 मैच में ये शानदार रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा

RSA vs PAK: पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 मैच 27 रन से जीता, अफ्रीका ने 2-1 जीती सीरीज



Herald