Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs NZ 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से भारत ने सीरीज में की बराबरी, 7 विकेट से जीता मैच  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। जहां न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। साथ ही भारत की तरह से आज अच्छी गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। साथ ही न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कोलिन डी ग्रांडहोम 50 रन और रॉस टेलर 42 रन बनाये।

साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने अर्द्धशतकिय पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेदों 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 50 रन बनाए। साथ ही शिखर धवन ने 30 रन और विजय शंकर ने 14 रण की पारी खेली। साथ ही अंत में ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 7 विकेट से मैच जीताया। भारत ने गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया साथ ही सीरीज में 1-1 से बराबरी की है। ऋषभ पंत ने शानदार चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई पंत ने नाबाद 40 रन महेन्द्र सिंह धोनी ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया।

आज का मुकाबला भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण था साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत हर हाल में ये मैच जीतने मैदान में उतरी थी। क्योंकि आपको बता दे कि न्यूजीलैंड पहला मैच जीतकर इस सीरीज में बढ़त बनाए हुए थी साथ ही अगर वह आज का मैच भी जीत जाती तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेती। लेकिन अब सीरीज दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 10 फरवरी को खेला जाएगा।

और ये भी पढ़े:

Ind vs NZ 2nd T20: करो या मरो मैच में बिना बदलाव के साथ उतरा भारत, न्यूजीलैंड 105/4

INDW Vs NZW: न्यूजीलैंड ने चार विकेट से जीता दूसरा टी-20, भारत हारा सीरीज

IND vs NZ : दूसरे टी-20 मैच में ये शानदार रिकॉर्ड बना सकते है रोहित शर्मा



Herald