स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अम्बाती रायडू की बेहतरनी बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 44.1 ओवर में 217 रनों पर ऑल आउट हो गई और इस तरह भारत ने पांचवां वनडे 35 रन से जीतकर 4-1 से सीरीज जीत ली।
आपको बता दें , भारतीय टीम के एक समय 18 रन पर 4 विकेट हो गए थे, लेकिन एक छोर पर अम्बाती रायडू रुके रहे। उन्होंने विजय शंकर (45) के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 100 रन के पार ले गए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 98 रनों की अहम पार्टनरशिप की। शंकर अर्धशतक लगाने से चुक गए। शंकर के बाद केदार जाधव (34) ने रायडू का साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 74 रन जोड़े और रायडू 90 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जाधव भी ज्यादा देर नहीं ठीक पाए और 203 के स्कोर पर चलते बने। इस समय ऐसा लग रहा था भारतीय टीम 220 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पायेगी।
लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये हार्दिक पांड्या (45) ने ताबतड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 252 रन तक पहुंचाया। यही नहीं उन्होंने लगातार तीन छक्के भी जड़े। बता दें, रायडू (90) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, सीरीज में कुल 9 विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
यह भी पढ़े:-
नदी के किनारे रोमांटिक मूड में नजर आए विराट-अनुष्का, देखें तस्वीर
कतर ने चैंपियन जापान को मात देकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब
ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला
Herald