स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि भारत और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अब वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाना है। जहां एक तरफ लगातार भारतीय टीम ने इस सीरीज में टीम मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया था। वही चौथे मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड ने करारी मात दी है। ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे भारतीय टीम को 92 रन पर ढेर करके मैच को जीता था।
अब माना जा रहा है कि अब न्यूजीलैंड टीम की नजर पांचवां और अंतिम वनडे के साथ ही टी20 सीरीज जीतने पर भी होगी। साथ ही इसके लिए न्यूजीलैंड अपनी टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है लेकिन न्यूजीलैंड ने इस टीम में चौथे वनडे शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेंट बोल्ट को जगह नही दी है उनको इसके लिए आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ताओं ने अपन घरेलू क्रिकेट से कुछ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार मौका देने का फैसला किया है। आपको बता दे कि बोल्ट को बाहर रखने की साफ वजह है आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 जिसके लिए बोर्ड चाहता है कि वो फिट रहें।
साथ ही बताया जा रहा है कि ट्रेंट बोल्ट के अलावा न्यूजीलैंड टीम टी20 सीरीज के लिए नीशम, ग्लेन फिलिप्स और तेज गेंदबाज सेठ रेंस को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
टी20 सीरीज टीम:
केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कगलेन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, मिशेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर।
और ये भी पढ़े:
WIvENG: रोच और गैब्रिएल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर ढेर
ICC विश्वकप 2019: अभ्यास मैचों का कार्यक्रम हुआ जारी, भारत का होगा इन देशों से मुकाबला
IND vs NZ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 2-1 से जीती सीरीज
Herald