Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs NZ: हार के बाद भारतीय टीम की सोशल मीडिया पर भी आलोचना

नई दिल्ली 
न्यू जीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में सीरीज के चौथे वनडे में विराट कोहली और एमएस धोनी के बिना उतरी टीम इंडिया की भद्द पिट गई। जितने जोरदार तरीके से तीनों मैचों में भारत ने मेजबानों को शिकस्त दी थी, उससे कहीं बुरी तरह वह चौथे वनडे में हारी। भारत की हार के नए रेकॉर्ड बन गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर टीम की ट्रोलिंग और मजाक बनना तो तय था ही और वही हुआ।
 ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह की तस्वीरों साथ में पोस्ट करते हुए मजेदार कॉमेंट्स किए। एक यूजर ने धोनी की मुस्कुराती और उंगली के इशारे करती पुरानी तस्वीर पर लिखा- 'बोला था ना, रोएगा बाद में'। प्रांजुल शर्मा नाम के यूजर ने हिंदी फिल्म 'गंगाजल' के एक फेमस सीन वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'ई त होना ही था'।