स्पोर्ट्स डेस्क। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को मात्र 92 रन पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड की तरह से शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट के पांच विकेट अपने नाम किये। साथ ही भारत को चौथे मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस जीत के हीरो रहें न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट ने जीते के बाद राज बयान दिया है।
न्यूजीलैंड की जीत के बाद ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि आज में मैच हमारी पूरी तरह से परिस्थितियों से जुड़ा है। साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि गेंद को हवा में इस तरह मूव होते हुए देखना अच्छा था। साथ ही उन्होंने ने कहा कि मुझे लगता है कि जब गेंद स्विंग करती है तो मैं निश्चित तौर पर अलग तरह का गेंदबाज बन जाता हूं। मैंने आज इसका पूरा फायदा उठाया। साथ ही आपको बता दे कि उन्होंने मैच में जीत के साथ कहा की इस जीत से टीम में विश्वास आया है क्योंकि लगातार तीन मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड पूरी तरह हताश हो गया है।
साथ ही बोल्ट ने कहा है कि आज शुरू के विकेट लेने के साथ ही भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया है। आपको बता दे कि बोल्ट ने 10 ओवरों में 4 मेडन रखते हुए 21 रन देकर 5 विकेट लिए। साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विकेट लेकर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया है वह एक देश के खिलाफ 100 विकेट लेने का कारनामा करने में सफल रहें है।
और ये भी पढ़े:
ICC के CEO रिचर्डसन बोले- भारत वर्ल्ड कप 2019 की प्रबल दावेदार
चौथा वनडे हारने के बाद रोहित ने कहा- हमारे सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक
INDvsNZ: ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लेने के साथ भारत के खिलाफ बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
Herald