Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND W vs NZ W- भारतीय महिला टीम ने 23 रनों के अंदर खोए 9 विकेट, जीते हुए मैच में मिली शर्मनाक हार

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज वेलिंगटन में खेला गया। वेलिंगटन में खेले गए इस पहले मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम ने आखिरी पलों में शानदार वापसी करते हुए हरमनप्रीत की सेना को सनसनीखेज तरीके से 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर खड़ा किया 159 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारतीय टीम की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने का मन बनाते हुए न्यूजीलैंड महिला टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। न्यूजीलैंड महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स 7 रन बनाकर आउट हो गई।

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों ने टीम को कुछ संभाला और 36 रनों की उपयोगी साझेदारी की लेकिन टीम को अच्छे स्कोर की नींव तीसरे विकेट के लिए एस डेविन और कप्तान सेटर्थवाइट के बीच हुई साझेदारी ने दी।

दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 रन की साझेदारी कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। अंत में मार्टिन की तेज 27 रनों की पारी की मदद से न्यूजीलैंडने 4 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेविन ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली तो सेटर्थवाइट ने 33 रन बनाए।

शानदार शुरुआत के बाद भी भारतीय टीम नहीं हासिल कर सकी लक्ष्य

भारतीय महिला टीम को 160 रनों का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में 4 रनों पर खो दिया। लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का नक्शा बदल दिया।

Women's ODI Rankings: ICC ODI Rankings in Dunedin

दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज तर्रार दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर जीत की स्थिति में ला दिया। मंधाना ने 34 गेंद 58 रन और रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए।

लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई और देखते ही देखते 34 रनों के भीतर 9 विकेट गंवा दिए। और पूरी टीम 136 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय महिला टीम जीते-जीताए मैच को 23 रन से हार गई।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IND W vs NZ W- भारतीय महिला टीम ने 23 रनों के अंदर खोए 9 विकेट, जीते हुए मैच में मिली शर्मनाक हार appeared first on Sportzwiki.