भारत की महिला क्रिकेट टीम आज तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने थी। पहले दोनों मैच जीतकर भारत सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुका था। सीरीज का यह अंतिम मैच हैमिल्टन के मैदान पर खेला गया। पहले दो मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इंडिया को आज पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से अपने नाम कर लिया।
भारत की खराब शुरुआत

पहले दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले स्मृति मंधाना इस मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गयी। दूसरी सलामी बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स भी सिर्फ 12 रन ही बना पाई। कप्तान मिलाती राज राज और हरमनप्रीत कौर भी कुछ ख़ास नहीं कर पायीं।
नंबर तीन पर बल्लेबाज करने आई दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला। उन्होंने नीचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ मिलकर टीम को बड़ा स्कोर देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। दीप्ती ने 52 रनों की पारी खेली।
पहले दोनों मैचों में लगातार विकेट के लिए जूझ रही न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख गेंदबाज एना पीटरसन ने 4 जबकि ली तहुहू ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा एमेलिया केर को दो और लिघ कस्पेरेक को एक विकेट मिला।
विकेट भी नहीं ले पाए भारतीय गेंदबाजी

इस मैच में बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजी भी नहीं चली। लौरेन डाउन को झूलन गोस्वामी ने रन आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई लेकिन उनके बाद सूजी बेट्स और एमी सटरथवेट पिच पर टिक गयी।
दोनों ने काफी तेजी से रन बनाये। दोनों बल्लेबाजी ने दूसरे विकेट के लिए 82 गेंद में 84 रनों की साझेदारी बनाई। सूजी बेट्स (57) को आउट कर पूनम यादव ने भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
न्यूजीलैंड ने 29.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान एमी ने नाबाद 66 और सोफी डेवाइन ने 17 रन बनाये। भारत को इस मैच में 8 विकेट से हार मिली। इसके बादजूद भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। एना पीटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच और स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।
देखें स्कोरबोर्ड:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IND W vs NZ W: तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, मंधाना, मिताली और हरमनप्रीत रही फ्लॉप appeared first on SportzWiki Hindi.