इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इसी साल 30 मई से आईसीसी विश्व कप का आयोजन होना है और इन दिनों जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है उससे कुछ खिलाड़ियों की दावेदारी मजबूत भी मानी जा रही है और इस रेस में पिछड़ने की आशंका भी है।
हरभजन सिंह चाहते हैं ऋषभ पंत खेले विश्व कप
इनमें से एक खिलाड़ी हैं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो विश्व कप की टीम में शामिल किए जा सकते हैं लेकिन इससे पहले उन्हें कुछ फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखानी होगी।

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह भी ऋषभ पंत को आईसीसी विश्व कप का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं जिन्होंने साफ किया है कि पंत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अच्छा मौका है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में नंबर तीन पर ऋषभ पंत करें बल्लेबाजी
हरभजन सिंह ने इसको लेकर कहा कि “मैं टॉप ऑर्डर में उन्हें(ऋषभ पंत) उतारना पसंद करूंगा। वो कोई है… अगर वो इस नंबर पर जाते हैं तो बहुत रन देंगे। हो सकता है नंबर 3 की स्थिति पंत के लिए हो सकती है क्योंकि विराट नहीं हैं।”

“अगर वो पहले 6 ओवर के अंदर बल्लेबाजी करने जाते हैं तो मुझे लगता है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को नुकसान पहुंचा सकते हैं।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 है पंत के लिए बड़ा मौका
भज्जी ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि वो ऐसे व्यक्ति हैं जिसे विश्व कप टीम का हिस्सा होना चाहिए। वो अपने दिन पर मैच विजेता हैं।”

“मुझे लगता है कि भारत को विश्व कप में किसी समय उसकी सेवाओं की जरूरत होगी। उनके लिए सबसे अच्छी स्थिति विराट के नहीं होने से नंबर 3 है। ये उनके लिए शानदार मौका है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India v NZ- ऋषभ पन्त के बल्लेबाजी क्रम को लेकर हरभजन सिंह ने की एक बड़ी भविष्यवाणी, कहा appeared first on Sportzwiki.