भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार 15 फरवरी को भारत की टीम का ऐलान हो गया है.
भारत की 15 सदस्यीय टीम में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर आराम करने वाले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है.
कुलदीप और भुवनेश्वर को मिला आराम

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को आराम मिला है. बता दें, कि कुलदीप और भुवनेश्वर पिछले काफी समय से लगातार भारतीय टीम के लिए खेल रहे थे, इसलिए इस सीरीज में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कुलदीप और भुवी को आराम देने का फैसला किया है.
राहुल की वापसी, तो मारर्कंडे को पहली बार मिली जगह

आपकों यह भी बता दें, कि भारत की इस टीम में केएल राहुल की वापसी हो गई है. वहीं पंजाब के युवा स्पिनर मयंक मारर्कंडे को पहली बार भारत की टीम में जगह मिली है.
केएल राहुल अपने निलबंन के चलते ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे. वहीं मयंक मारर्कंडे को अपने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है.
ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए इस प्रकार है भारत की 15 सदस्यी टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारर्कंडे
इस प्रकार है हो सकती है पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मयंक मारर्कंडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव
इन चार खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से रखा जा सकता हैं बाहर
केएल राहुल, विजय शंकर, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारर्कंडे
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDIA vs AUSTRALIA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में ये हो सकती है 11 सदस्यी टीम, इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू appeared first on Sportzwiki.