Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDIA vs AUSTRALIA: टी-20 सीरीज में ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज, नंबर 3 है प्रबल दावेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत कल से होने वाली है. रविवार से 2 टी-20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होग. सीरीज का पहला मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम के साथ जुड़ चुके हैं. वहीँ इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है.

आइए हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको इस टी-20 सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब मिल सकता है.

1. रोहित शर्मा 

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज टी-20  में शानदार फॉर्म में हैं. वो विश्व के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी-20 के बल्लेबाज बन गए हैं. इस खिलाड़ी के पास सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने में सिर्फ दो छक्के कम हैं. वो इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं.

2. विराट कोहली 

भारतीय टीम के कप्तान विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे. क्रिकेट का कोई भी फ़ॉर्मेट हो यह खिलाड़ी शानदार फॉर्म में आ जाता है. इस सीरीज में भी इस खिलाड़ी से टीम को बहुत उम्मीद है. ये भी मैन ऑफ़ द सीरीज बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं.

3. जसप्रीत बुमराह 

आराम के बाद टीम में वापसी करने वाला यह गेंदबाज पिछली सीरीज जो इसने खेली थी. उसमे पूरे लय में था वो इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज के रूप में आते हैं. उनकी गेंद क्रिकेट के तीनो फ़ॉर्मेट में कमाल करती है. ये खिलाड़ी भी मैन ऑफ़ द सीरीज जीतने का सबसे बड़ा दावेदार है.

4. मार्कस स्टोइनिस

इस खिलाड़ी ने हाल ही में टी20 और वनडे क्रिकेट में जमकर धमाल मचाया है. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 33 रन, 4 रन और नाबाद 25 रनों की पारियां खेलीं और इन्हीं मैचों में कुल 4 ओवर में 2 विकेट भी झटके. ये खिलाड़ी भी मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकता है.

5. डार्सी शॉर्ट

यह खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज में तो धमाल मचाते नहीं दिखे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में  खूब जलवा बिखेरा. इस दौरान मेलबर्न स्टार्स टीम के खिलाफ उनकी नाबाद 96 रनों की पारी सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुई. अगर ये खिलाड़ी लय में हुआ तो ये खिलाड़ी भी मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post INDIA vs AUSTRALIA: टी-20 सीरीज में ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज, नंबर 3 है प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.