भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। शाम सात बजे विशाखापत्तनम में यह मैच होगा। इस अहम मुकाबले से पहले जानते हैं कुछ खास आंकड़े।
भारतीय टीम जहां टी20इंटरनैशनल रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है वहीं ऑस्ट्रेलिया 5 नंबर की टीम है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 18 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत ने 11 मुकाबले जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने छह। इसके अलावा एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया।
विशाखापत्तनम के जिस मैदान पर यह मैच हो रहा है वहां टी20 इंटरनैशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रेकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अस्विन ने श्री लंका के खिलाफ चार ओवरों में 8 रन देकर चार विकेट लिए थे।