Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ आज मैदान में उतरी ही साथ ही रोहित शर्मा और उमेश यादव को टीम से बाहर रखा गया है। दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अगर भारत हारा तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी, लेकिन भारत अब सिर्फ इस सीरीज को ड्रॉ करा सकता है।

साथ ही बताया जा रहा है कि भारत ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा, मयंक मारकंडे और उमेश यादव की जगह शिखर धवन, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले 11 सालों से भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज नहीं जीती है। लेकिन आज का मैच जीतकर वह इतिहास बना सकती है।

भारत (प्लेइंग इलेवन):

शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, क्रुनाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, सिद्दार्थ कौल

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):

डी आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एरोन फिंच (सी), ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, झे रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम ज़म्पा

और ये भी पढ़े:

India vs Australia: आज सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत

कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

ICC ने श्रीलंका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज जयसूर्या पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध, जानिए क्यों?



Herald