Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Australia- बेबी सीटिंग एड पर मैथ्यू हेडन ने जारी किया ये नया वीडियो, वीरेन्द्र सहवाग को दो टूक कहा, ‘मत समझना ऑस्ट्रेलियाई को बच्चा’

वनडे क्रिकेट की विश्व चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया कुछ ही दिनों में भारत दौरे की शुरुआत करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया भारतीय टीम के साथ 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए आ रही है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर छाया बेबीसीटर का खुमार

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन के बीच का बेबीसीटर मामला तो हर किसी को याद है।

इसी कारण से भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इस सीरीज की ब्रॉडकास्टिंग स्टार स्पोर्ट्स ने अपने विज्ञापन में बेबीसीटर मुद्दें को जोड़कर पेश किया है।

वीरेन्द्र सहवाग के एड पर मैथ्यू हेडन हुए खफा

स्टार स्पोर्ट्स के इस विज्ञापन में उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को चुना है जो ऑस्ट्रेलिया के बच्चों की बेबीसीटिंग कर रहे हैं। वीरू के द्वारा की गई इस एड से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन बुरी तरह से चिढ़ गए।

वीरेन्द्र सहवाग के द्वारा बेबीसीटर एड में भूमिका निभाने पर मैथ्यू हेडन ने जमकर अपना गुस्सा निकाला और वीरू को ऑस्ट्रेलियाई टीम को बच्चा नहीं समझने की चेतावनी दे डाली।

मैथ्यू हेडन-वीरू ने अब इस एड से बढ़ायी सीरीज में जान

अब उसी मामले को आगे बढ़ाते हुए मैथ्यू हेडन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वीरेन्द्र सहवाग ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम में दूध की बोतले लेकर आए और ऑस्ट्रेलिया के बच्चों को दूध की बोतल बांट रहे हैं।

इस दौरान वीरेन्द्र सहवाग कह रहे हैं कि जल्दी से दूध पिलो वर्ना विराट कोहली आ जाएंगे। वीडियों में इसके बाद जब वीरू दूध बांटने आगे बढ़ते जाते हैं तो उनके दूध को मैथ्यू हेडन गेंद से गिरा देते हैं। फिर वीरू हैरान होते हुए उनकी तरफ देखते हैं तो वहीं मैथ्यू हेडन हंसते हुए कहते हैं वीरू पाजी ऑस्ट्रेलियंस को बच्चा मत समझना।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Australia- बेबी सीटिंग एड पर मैथ्यू हेडन ने जारी किया ये नया वीडियो, वीरेन्द्र सहवाग को दो टूक कहा, ‘मत समझना ऑस्ट्रेलियाई को बच्चा’ appeared first on Sportzwiki.