ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने देश में भारतीय टीम से सीरीज गंवाने के बाद अब भारत को उन्हीं की सरजमीं पर चुनौती देने के इरादें से आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के खिलाफ 24 फरवरी से 2 मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए कंगारूओं ने लिया इस दिग्गज का साथ
विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे भली भांति वाकिफ है कि उनकी दाल भारत में गलाने के लिए किसी स्पिन स्पेलिस्ट की जरूरत जरूर है। क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल जैसे दो शानदार स्पिनरों का सामना करना है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का स्पिनरों के खिलाफ परवाह साफ तौर पर नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम के स्पिनरों से निपटने के लिए एक भारतीय का ही सहारा लिया है।
प्रदीप साहु को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के दौरे के लिए किया नियुक्त
कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल जैसे विश्व के बेहतरीन स्पिनरों के खिलाफ अच्छे से सामना करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज प्रदीप साहु का सहारा लिया है।

मुंबई के 33 साल के लेग स्पिन गेंदबाज प्रदीप साहु को वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का कोई अनुभव नहीं है लेकिन उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स जैसी दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
प्रदीप साहू ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ने को लेकर दी प्रतिक्रिया
प्रदीप साहू ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ पूरे भारत दौरे पर रहेंगे और उनके बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी खेलने में मदद करेंगे। प्रदीप साहु ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रदीप साहु ने कहा कि “वे( ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज) गुणवत्ता वाले कलाई के स्पिन खेलने का अभ्यास करना चाहते हैं। इस बार वे चाहते हैं कि मैं उनके साथ सभी स्थानों की यात्रा करूं। ये पहली बार होगा जब मुझे इंटरनेशनल टीम के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा।”

साहु ने आगे कहा कि “रिस्ट स्पिनरों को खेलने के लिए कुछ विशेष अभ्यास विकसित किया गया है। और मैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण अभ्यास प्रदान करना चाहता हूं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को लिखा और मेरी नियुक्ति उनके खिलाफ ठीक की गई। हालांकि, एक प्रशंसक के रूप में मैं चाहता हूं कि भारत जीते।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Australia- कुलदीप और चहल से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया इस भारतीय स्पिनर को टीम में शामिल appeared first on Sportzwiki.