स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी 20 मैच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे कि दो टी 20 मैचों कि सीरीज में भारतीय टीम को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारत हर हाल में मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अगर भारत हारा तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी, लेकिन भारत अब सिर्फ इस सीरीज को ड्रॉ करा सकता है।
साथ ही माना रहा है कि आज भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। आपको बता दे कि पहले मैच में कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं साथ ही उमेश यादव की खराब गेंदबाजी की वजह से बहर्तीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि आज मैच में उमेश यादव कि जगह गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को अंतिम ग्यारह अवसर दिया जा सकता है। साथ ही मन जा रहा है कि ऑलराउंडर विजय शंकर को भी टीम में जगह मिल सकती है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले 11 सालों से भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज नहीं जीती है। लेकिन आज का मैच जीतकर वह इतिहास बना सकती है।
भारतीय संभावित एकादश:
शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (सी), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (wk), दिनेश कार्तिक / विजय शंकर, क्रुनाल पांड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मयंक मारकंडे / सिद्दार्थ कौल, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया संभावित एकादश:
आरोन फिंच (सी), डी'आर्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब (डब्ल्यूके), एश्टन टर्नर, नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, झे रिचर्डसन / केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम ज़म्पा
और ये भी पढ़े:
कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान
ICC ने श्रीलंका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज जयसूर्या पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध, जानिए क्यों?
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम कमान
Herald