भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच आज रविवार को हैमिल्टन के सेडोन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इस मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 4 रन के करीबी अंतर से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया.
तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 213 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में भारत की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई.
न्यूजीलैंड जीत के हकदार

भारतीय टीम की इस रोमांचक मुकाबले में हार से कप्तान रोहित शर्मा निराश दिखे, उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जीत के इतने करीब आकर फिनिशिंग लाइन में न आने से बहुत निराशा हुई है. 210 रन का स्कोर हमेशा कठिन होता है, लेकिन यह बहुत अच्छी चीज है, कि हम अंत तक मैच में बने थे. न्यूजीलैंड ने इस पूरे मैच के दौरान काफी अच्छा खेल दिखाया, इसलिए वह इस मैच को जीतने के हकदार थे.”
फिनिशिंग लाइन क्रॉस ना कर पाने से खिलाड़ी निराश

कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा, “हमने वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और सीरीज जीती, लेकिन टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में फिनिशिंग लाइन क्रॉस ना कर पाने से हमारे खिलाड़ी जरुर निराश होंगे.”
सीरीज जीतकर घर जाकर ऑस्ट्रेलिया से खेलना अच्छा होता

कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा, “हालाँकि, हमें काफी सकारात्मकता चीजें इस सीरीज से मिली है और इस सीरीज में की गई कुछ गलतियों को हम आगे नहीं दोहराने का प्रयास करेंगे.
टी-20 सीरीज जीतकर घर जाकर ऑस्ट्रेलिया से खेलना अच्छा होता, लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके. जिससे निश्चित रूप से हम निराश है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post India vs New zealand- 3rd T-20: अपनी कप्तानी में पहला सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा ने भावुक होकर कहा इस वजह से हारे सीरीज appeared first on Sportzwiki.