Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New zealand- 3rd T-20: इस सीरीज में हिस्सा लेना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला गया है। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक- एक मैच जीत चुकी थी और इस मैच को अपने नाम कर न्यूजीलैंड ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला नजदीकी रहा और भारत को 4 रनों से हार मिली।

टी-20 क्रिकेट का जबरदस्त मैच

तीसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने इसे टी-20 क्रिकेट का एक जबरदस्त मैच बताया। इसके साथ ही उन्होंने जीत पर भी ख़ुशी जताई। मैच और सीरीज जीतने के बाद केन विलियमसन ने कहा

“टी-20 क्रिकेट के लिए एक शानदार मैच था। आज की इस मुकाबले में जीत बहुत अच्छी है। यह एक काफी छोटी श्रृंखला थी। पहले टी-20 मैच में हमने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दूसरे में हमें कुछ सीख मिली। हमें पता था कि भारत मजबूत होकर वापस आएगा।”

अब अगली सीरीज पर ध्यान

न्यूजीलैंड के भारत के बाद अब अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। केन विलियमसन और उनकी टीम अब अपना सारा ध्यान इसी सीरीज पर लगाना चाहती है।

विलियमसन ने कहा

“सीरीज का निर्णय अंतिम कुछ गेंदों पर आया। इस सीरीज में हिस्सा लेना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। अब हमें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है। टीम का पूरा ध्यान अब इसी पर है।”

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने पहले टी-20 में धोनी को नहीं दी भारतीय टीम में जगह, इन खिलाड़ियों को दी टीम में जगह

कीवी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में उनके बल्लेबाजों ने 219 रन बनाये वहीं तीसरे मैच में भी उनके बल्लेबाजों ने भारत की गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 212 रन बनाये।

इन दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। पहले मैच में भारत को 80 रनों की करारी हार मिली वहीं अंतिम मैच करीब गया लेकिन ओवर में न्यूजीलैंड को चार रनों से जीत मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post India vs New zealand- 3rd T-20: इस सीरीज में हिस्सा लेना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा: केन विलियमसन appeared first on Sportzwiki.