न्यूजीलैंड ने भारत को टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में 4 रनों से हरा दिया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी कोशिश की, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए। मैच के अन्त में दिनेश कार्तिक ने बड़ी गलती भी कर दी।
अंतिम ओवर में नहीं लिया रन

दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या मैच को काफी करीब लेकर चले गये थे। भारत को मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने दो रन लिया, वहीं दूसरी गेंद पर वह कोई रन नहीं बना पाए।
ओवर की तीसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया। इसके बाद अगली गेंद पर भी वह बड़ा शॉट नहीं खेल पाए और एक रन से संतोष करना पड़ा। इसके बाद भारत को दो गेंद पर 13 रन चाहिए थे।
गौतम गंभीर ने दिया बयान

दिनेश कार्तिक ने जिस समय रन लेने से मना किया उस समय दूसरी छोर पर क्रुणाल पांड्या 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे। गौतम गंभीर इस समय स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने कहा
“दिनेश कार्तिक ने यहाँ ओवर कॉन्फिडेंस दिखाया है। जो बल्लेबाज दूसरी छोर पर है, वह भी 200 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है। उनकी यह सोच गलत है।”
अपनी गलती मानी

मैच के अंतिम गेंद पर भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और दिनेश कार्तिक ने छक्का जड़ा लेकिन इसके बावजूद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंत में कार्तिक को अपनी गलती का एहसास हो गया।
उन्होंने अंतिम गेंद के बाद क्रुणाल पांड्या के पास जाकर सॉरी बोला। हालाँकि, उनके एक रन लेने के बाद भी भारत मैच नहीं जीत पाता लेकिन इस घटना ने उन्हें मैच का विलन बना दिया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post India vs New zealand- 3rd T-20: गौतम गंभीर ने लाइव टीवी पर दिनेश कार्तिक की सोच पर उठाये सवाल, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.