Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs New zealand- 3rd T-20: तीसरे मैच में मैदान पर उतरते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से धोनी का एक नया ही अवतार हुआ है. वो लगातार हर मैच में बैट या विकेट के पीछे कुछ ना कुछ बेहतरीन कर ही देते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वो भारतीय टीम की ओर से 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे.

अब टी-20 सीरीज में ये खिलाड़ी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. भारतीय टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रही है. धोनी के अनुभव ने टीम को हर मौके पर जीत में अहम भूमिका निभाई है.

मैदान पर उतरते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम करेंगे धोनी 

भारतीय टीम के इस दिग्गज फिनिशर ने अब तक 299 टी-20 मैच खेले हैं. वो जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच खेलेंगे वो 300 टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. धोनी 300 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनेंगे. ये रिकॉर्ड सुरेश रैना बना लेते लेकिन वो टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अब तक 296 मैच खेले हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी 

महेंद्र सिंह धोनी 299
रोहित शर्मा 297
सुरेश रैना 296
दिनेश कार्तिक 259
गौतम गंभीर 259

विश्व में सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले खिलाड़ी 

खिलाड़ी मैच
कीरोन पोलार्ड 446
डीजे ब्रावो 429
ब्रेंडन मैकुलम 370
क्रिस गेल  369
शोएब मलिक 335
रियान टेन 328
डीआर स्मिथ 326
ए मोर्केल 318
रवि बोपारा 317
सुनील नारायण 314
सोहेल तनवीर 308
लुइक राइट 300

धोनी इस के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई के टीम के कप्तान के रूप में भी खेलेंगे. रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलते हैं. और धोनी को आराम दिया जाता है. तब रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs New zealand- 3rd T-20: तीसरे मैच में मैदान पर उतरते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.