Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs NewZealand- सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में कीवि टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ करेगी वार!

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच खेली जा रही इस पाच मैचों की वनडे सीरीज को तो भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है लेकिन न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के इरादें से उतरेगी।

न्यूजीलैंड की टीम इन 11 के साथ उतरेगी आखिरी वनडे में

वेलिंगटन में होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम चौथे वनडे की जीत को बरकरार रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड के लिए अंतिम वनडे मैच नाक की लड़ाई होगी ऐसे में हर किसी की नजरें उनकी प्लेइंग इलेवन पर होगी।

तो आपको दिखाते हैं आखिर न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है मैदान में

केन विलियम्सन(कप्तान)

इस वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम की नाकामी के पीछे उनके कप्तान केन विलियम्सन का खामोश बल्ला भी एक वजह है। लेकिन केन खराब फॉर्म के बीच आखिरी वनडे में फॉर्म को हासिल करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

हैनरी निकोल्स

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैनरी निकोल्स का बल्ला इस सीरीज में कोई कमाल नहीं कर सका है लेकिन उनकी जगह पांचवें वनडे में पक्की है क्योंकि न्यूजीलैंड उन पर चौथे मैच से सलामी बल्लेबाज के रूप में दांव खेल रही है।

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस सीरीज में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनको आखिरी मैच में मौका देकर फॉर्म में वापसी की उम्मीद की जा सकती है।

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के लिए इस वनडे सीरीज में सबकुछ निराशा लेकर आया लेकिन टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने अच्छी फॉर्म दिखायी है। टेलर आखिरी वनडे में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे।

टॉम लाथम

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम पर भी पांचवें वनडे में उम्मीदें की जा रही है। एक पारी को छोड़कर टॉम लाथम इस सीरीज में कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं।

जेम्स निशेम

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स निशेम को इस सीरीज में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला है। जेम्स निशेम को चौथा वनडे खेलने का मौका मिला जहां उन्हें कोई खास अवसर नहीं मिल सका।

कोलिन डी ग्रेंडहोम

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रेंडहोम ने वैसे तो इस सीरीज की शुरुआत में कोई खास कमाल नहीं किया है लेकिन चौथे वनडे में अपनी स्विंग गेंदबाजी से काफी प्रभाव छोड़ा।

मिचेल सेंटनर

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज मिचेल सेंटनर ने इस सीरीज में लंबे समय के बाद वापसी की है लेकिन वो कोई कमाल नहीं कर सके हैं। लेकिन उन पर उम्मीदें तो पांचवें वनडे में भी बरकरार रहेगी।

टॉड एस्टल

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में स्पिन गेंदबाजी में अलग-अलग बदलाव किए लेकिन काम नहीं किया। ईश सोढ़ी की नाकामी के बाद युवा स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल को मौका दिया जिन्हें खास मौका चौथे मैच में नहीं मिला।

मैट हैनरी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट को दूसरे छोर से खास सहयोग नहीं मिल सका। जिसमें चौथे वनडे में मैट हेनरी को मौका दिया। मैट हेनरी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन कर अपनी जगह पांचवें मैच में पक्की की है।

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के खतरनाक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने चौथे वनडे में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलायी। चौथे मैच में विकेट का पंजा लेने वाले बोल्ट से पांचवें मैच में भी उम्मीदें बड़ी हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs NewZealand- सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में कीवि टीम इन 11 खिलाड़ियों के साथ करेगी वार! appeared first on SportzWiki Hindi.