न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमे पहले दो मैचों के बाद 1-1 से बराबरी स्कोर लाइन से उतरी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी करने को कहा।
न्यूजीलैंड ने एक बार फिर से की खतरनाक शुरुआत
टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। उनके सलामी बल्लेबाज टिम सैफर्ट और कोलिन मुनरो पारी की शुरुआत करने उतरे और पहले ही ओवर से आक्रमण जारी कर दिया।

कोलिन मुनरो और टिम सैफर्ट पहले मैच की तरह इस मैच में भी भारतीय टीम के गेंदबाजों पर टूट पड़े और देखते ही देखते बोर्ड पर काफी रन टांग दिए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने केवल 46 गेंदों में ही 80 रन जोड़ डाले।
कोलिन मुनरो ने खेली खतरनाक पारी
टिम सैफर्ट को 43 रन के नीजि स्कोर पर कुलदीप यादव ने चलता किया। टिम सैफर्ट के रूप में भारत को बड़ी कामयाबी मिली लेकिन दूसरी तरफ कोलिन मुनरो का अटैक जारी था।

कोलिन मुनरो अपने साथी सैफर्ट के आउट होने के बाद और ज्यादा खतरनाक हो गए और उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगायी। कोलिन मुनरो तेजी के साथ रन बना रहे थे।
मुनरो को कैच पकड़कर देखने लायक थी हार्दिक पंड्या की प्रतिक्रिया
भारत के लिए कोलिन मुनरो एक बड़ा खतरा बनते दिख रहे थे और 39 गेंदों में ही 72 रन बना चुके थे। लेकिन इसके बाद 40वीं गेंद पर कोलिन एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कुलदीप यादव की गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे।
Kane OUT c Kuldeep Yadav b Ahmed
27(21) 0x6 3×4
Nz 150/3 14.4 Ov
Colin 3(2)#NZvIND pic.twitter.com/5Q7SMYhFE4— Asim Majeed (@AsimTeach) February 10, 2019

भारत के लिए विकराल रूप धारण कर चुके कोलिन मुनरो का एक आसान कैच हार्दिक पंड्या ने पकड़ा लेकिन इसके बाद उसकी खुशी देखते ही बन रही थी। हार्दिक गेंद पकड़ने के बाद उसे चुमने लगे और खुशी जाहिर की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Newzealand- 13.2 ओवर में कोलिन मुनरो का कैच पकड़कर देखने लायक थी हार्दिक पंड्या की प्रतिक्रिया, देखिए वीडियो appeared first on Sportzwiki.
27(21) 0x6 3×4