Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- वेलिंगटन में होने वाले पहले टी-20 में रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों को दे सकते हैं जगह

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब बुधवार से 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। बुधवार को होने वाली इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज को भी अपने नाम करने के इरादें से मैदान में उतरेगी।

इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वेलिंगटन में होने वाले पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं देना चाहेगी। इसी कारण से वो एक मजबूत प्लेइंग इलेवन टीम उतार सकती हैं।

रोहित शर्मा(कप्तान)

भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा से पहले टी-20 मैच में टीम की अगुवायी करने के साथ ही बल्लेबाजी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। रोहित शर्मा को दोनों ही उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में होने वाले पहले टी-20 मैच में अच्छे प्रदर्शन की आस है। धवन कैसा करते हैं वो तो उनके हाथ में है।

Dhawan, the second Indian to make the fastest ODI run

महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी को लगातार दो टी-20 सीरीज से टीम से बाहर रखने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया है। धोनी इस सीरीज में कुछ अच्छा करना चाहेंगे।

दिनेश कार्तिक

भारतीय सीमित ओवर की टीम के साथ लगातार बने हुए दिनेश कार्तिक का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में खेलना तय माना जा रहा है। कार्तिक इस मौके को भुनाना चाहेंगे।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कारण से पंत की टी-20 में वापसी हुई है जिसे वो फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

Bee clematis removed after India-A, England Lions match

हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी हुई है। हार्दिक पंड्या इस वापसी को वनडे सीरीज के बाद अब टी-20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे।

क्रुणाल पंड्या

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या पर इस समय उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। क्रुणाल पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आप को साबित किया था। जो बल्ले और गेंद के साथ योगदान देने का माद्दा रखते हैं।

खलील अहमद

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ज्यादा मौका नहीं मिल सका लेकिन इन्हें टी-20 सीरीज में मौका मिलना तय है।

कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलदीप यादव वनडे के बाद टी-20 सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार विश्व कप से पहले आपने आपको पूरी तरह से दुरस्त करने में लगे हुए हैं जिन्होंने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और अब टी-20 में भी उनसे वहीं उम्मीदें हैं।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय टीम के रिस्ट स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल के प्रदर्शन ने बहुत प्रभावित किया है। चहल वनडे सीरीज में कीवि बल्लेबाजों के परेशान करने में कामयाब रहे जो टी-20 सीरीज में भी वहीं करना चाहेंगे।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- वेलिंगटन में होने वाले पहले टी-20 में रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों को दे सकते हैं जगह appeared first on Sportzwiki.