Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- ऑकलैंड में होने वाले दूसरे टी-20 में रोहित इन 3 खिलाड़ियों को बाहर कर इन 3 को देंगे जगह

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 8 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में किसी तरह से वापसी करने के इरादें से उतरेगी जिन्हें वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे टी20 में ये हो सकते हैं संभावित बदलाव

भारतीय टीम मैनेजमेंट दूसरे टी20 मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। कप्तान रोहित शर्मा पहले मैच में नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकते हैं।

तो आपको हम बताते हैं दूसरे मैच में वो 3 संभावित बदलाव जो टीम मैनेजमेंट कर सकता है तो आईए जानते हैं किन 3 खिलाड़ियों को बाहर कर उनके स्थान पर मौका दिया जा सकता है।

दिनेश कार्तिक की जगह शुभमन गिल

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 अच्छा नहीं रहा। दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के साथ ही फील्डिंग में भी विफल रहे।

ऐसे में दिनेश कार्तिक के स्थान पर टीम मैनेजमेंट दूसरे टी20 मैच में बदलाव के बारे में सोच सकता है। कारेतिक की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे करियर का आगाज किया था।

खलील अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में जोरदार पिटाई हुई थी। खलील को पहले मैच में जमकर रन पड़े और उनका आत्मविश्वास ही गिर गया।

खलील अहमद की इस तरह से धुनाई के बाद दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया में युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जाना तय नजर आ रहा है। सिद्धार्थ को अब तक ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

विजय शंकर की जगह कुलदीप यादव

वेलिंगटन में खेले गए पहले टी20 मैच में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर रखा गया था। टीम को कुलदीप को बाहर रखने का खामियाजा भी खूब भुगतना पड़ा ।

टीम में पहले मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया लेकिन शंकर बल्लेबाजी में कुछ हाथ दिखाने में कामयाब जरूर रहे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए ऐसे में दूसरे मैच में शंकर की जगह पर कुलदीप को मौका दिया जा सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- ऑकलैंड में होने वाले दूसरे टी-20 में रोहित इन 3 खिलाड़ियों को बाहर कर इन 3 को देंगे जगह appeared first on Sportzwiki.