न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज को मेजबान न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए रोमांच से भरपूर मैच को आखिरी गेंद पर अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने 4 रनों से मैच जीतकर वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज जीतकर कुछ राहत हासिल की।
न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन मैच को जीतकर सीरीज को किया 2-1 से सील
हैमिल्टन में दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी के बाद मैदान में उतरी जहां न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड के इस बड़े स्कोर के जवाब में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी। भारत के बल्लेबाजों ने बेहतरीन कोशिश तो की, लेकिन आखिर में वो जीत से 4 रन दूर रह गए और 208 रन बना सके।
सीरीज में युवा बल्लेबाज टिम सैफर्ट ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही सीरीज को 2-1 से जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए सीरीज जीत में युवा बल्लेबाज टिम सैफर्ट का जबरदस्त योगदान रहा। टिम सैफर्ट ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर भारत के लिए सिर दर्द बने रहे।

मार्टिन गुप्टिल के चोटिल होने के बाद सलामी बल्लेबाज के तौर पर टिम सैफर्ट को मौका दिया गया जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। सैफर्ट ने सीरीज के 3 मैचों की 3 पारियों में 46.33 की औसत और 173.75 की औसत से 139 रन बनाए।
टिम सैफर्ट को अच्छे प्रदर्शन के लिए मिला मैन ऑफ द सीरीज
टिम सैफर्ट को सीरीज में अपने इस बेहतरीन योगदान के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज बनने के बाद टिम सैफर्ट ने कहा कि

“सीरीज में इस तरह का प्रदर्शन करके बहुत अच्छा लगा। हैमिल्टन में एक लंबे समय बाद इस तरह का क्राउड देखा। टॉप ऑर्डर में मुनरो(कोलिन) के साथ बल्लेबाजी का पूरा आनंद लिया।”
“मेरे गृहनगर में खेलना बहुत अच्छा रहा। क्राउड बड़ी मात्रा में पहुंची और हमें समर्थन किया। मुझे उम्मीद है कि वो सुपस्मैश फाइनल में भी इसी तरह से आएंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post India vs Newzealand- टी20 सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले टिम सैफर्ट ने प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद कही ये बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.