Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- क्रुणाल पंड्या ने 3/28 न्यूजीलैंड के खिलाफ बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज, इस गेंदबाज को किया पीछे

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड में शुक्रवार को खेला गया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए वेलिंगटन की हार का हिसाब चुकता करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

क्रुणाल पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी

पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को 80 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को हराने में सफलता हासिल की।

भारतीय टीम के लिए इस जीत में सबसे बड़ा योगदान युवा स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या का रहा। क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।

क्रुणाल पंड्या ने तीन बड़े विकेट के साथ दर्ज किए 3/28 के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को क्रुणाल पंड्या ने लगातार अंतराल में शुरुआत झटके देते हुए 3 बड़ी सफलताए हासिल की। क्रुणाल ने न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों कोलिन मुनरो, डैरेल मिचेल और केन विलियम्सन के बड़े विकेट हासिल किए।

क्रुणाल पंड्या की इस बेहतरीन गेंदबाजी ने भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत की नींव को तैयार किया और कीवि टीम को भारत ने पटखनी दे दी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे श्रेष्ठ आंकड़े दर्ज करने वाले बने गेंदबाज

क्रुणाल पंड्या ने इस मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 28 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। इस तरह से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन आंकड़े दर्ज करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक इरफान पठान के बेस्ट आंकड़े थे। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने इन आंकड़ों के साथ ही इरफान से बेहतर गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज कर लिए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में क्रुणाल पंड्या से पहले इरफान पठान ने चेन्नई में 2012 में इरफान पठान ने 3/31, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2017 में तिरूवनंतपुरम में 2/9, अक्षर पटेल ने 2017 में ही दिल्ली में 2/20 और हरभजन सिंह ने 2007 में जॉहानिसबर्ग में 2/24 के आंकड़े दर्ज किए थे। लेकिन अब क्रुणाल इन सभी से आगे निकल चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- क्रुणाल पंड्या ने 3/28 न्यूजीलैंड के खिलाफ बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज, इस गेंदबाज को किया पीछे appeared first on Sportzwiki.