Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- वेलिंगटन में होने वाले आखिरी वनडे से रोहित शर्मा इन पांच खिलाड़ियों को रख सकते हैं बाहर

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच भारतीय टीम को गंवाना पड़ा। पहले तीन मैचों को लगातार जीतने के बाद भारत को हेमिल्टन में हार मिली जिसके बाद अब टीम रविवार को वेलिंगटन में होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे के लिए तैयार हैं।

पांचवें वनडे में इन पांच खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे रोहित

टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा पांचवें मैच में अपनी स्क्वॉड से किन खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे और किन को मौका देंगे ये एक सवाल जरूर है, लेकिन हम आपको बताने की कोशिश करते हैं, कि इन पांच खिलाड़ियों को बाहर रखा जा सकता है.

मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए तो ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज वनडे करियर के लिए संजीवनी साबित हुई है। मोहम्मद शमी ने जबरदस्त वापसी की है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की है। ऐसे में उन्हें चौथे वनडे के बाद पांचवें वनडे में भी आराम दिया जाना नजर आ रहा है।

मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। सिराज को ऑस्ट्रेलिया में एक मैच में शामिल किया था जहां उन्होंने निराश किया था।

माना तो जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिले। लेकिन पांचवें मैच में भी आसार तो बहुत कम नजर आ रहे हैं कि सिराज को रोहित शर्मा अंतिम एकादश में मौका दें।

रविन्द्र जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के लिए भी न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 12वें खिलाड़ी के रूप में गुजर रही है जो पांचवें वनडे में भी बरकरार रहने की उम्मीद हैं।

विश्व कप से पहले टीम मैनेजमेंट अपने प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल को शायद ही बाहर रखे ऐसे में पांचवें वनडे में जडेजा का स्थान मिलना मुश्किल है।

विजय शंकर

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम ने हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में पहले दोनों वनडे में मौका दिया। लेकिन हार्दिक पंड्या की वापसी के साथ ही विजय शंकर के लिए भी अंतिम-11 के दरवाजें बंद हो चुके हैं।

विजय शंकर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में भी मौका मिलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि हार्दिक पंड्या को पूरा मौका देने पर टीम की नजरें हैं।

अंबाती रायडू

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस सीरीज में मिला-जुला प्रदर्शन किया है लेकिन पांचवें और आखिरी वनडे में महेन्द्र सिंह धोनी की वापसी होते ही अंबाती रायडू को बाहर किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक को पांचवें मैच में भी मौका दिया जाएगा ऐसे में धोनी की वापसी पर बाहर का रास्ता तो रायडू को ही दिखाया जा सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- वेलिंगटन में होने वाले आखिरी वनडे से रोहित शर्मा इन पांच खिलाड़ियों को रख सकते हैं बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.