Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- युजवेन्द्र चहल के लिए भारत आर्मी ने गाया गाना तो थिरकते नजर आये चहल, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच रविवार को वेलिंगटन में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त जीत के साथ ही सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की इस बेहतरीन जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ ही फैंस भी खुश हैं।

भारतीय टीम को हर जगह करती है भारत आर्मी खास सपोर्ट

भारतीय टीम के लिए वैसे तो भारतीय फैंस दिल से चियर कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम जिस दौरे पर जा रही है उस दौरे पर भारतीय टीम को फैंस की एक खास मंडली ने चियर किया है।

इस फैंस की मंडली का नाम है भारत आर्मी जो हर जगह पर भारतीय टीम को समर्थन करने पहुंच जाया करती है। इस भारत आर्मी ने न्यूजीलैंड में भी भारतीय टीम को जमकर चियर किया।

युजवेन्द्र चहल के साथ भारत आर्मी ने की खास बातचीत

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल अपनी खास चहल टीवी के साथ मैच के बाद किसी ना किसी का इंटरव्यू करते हैं। जिन्होंने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत आर्मी का इंटरव्यू किया।

युजवेन्द्र चहल के साथ इंटरव्यू के दौरान भारत आर्मी ने बात करते हुए कहा कि

भारत आर्मी 20 साल पहले यूके में बनी थी। इसके बाद वो हर जगह पर फैल गई हैं जहां भी भारतीय टीम जाती है, वो वहां भारतीय टीम के साथ होते हैं। आपने ऑस्ट्रेलिया में देखा, न्यूजीलैंड में देखा और भारत में भी भारत आर्मी टीम के समर्थन में रहती है।”

भारत आर्मी ने अपने आप को बताया टीम का 12वां खिलाड़ी

“हम अपने आपको भारतीय टीम का 12वां खिलाड़ी मानते हैं। हम आप लोगों के साथ हमेशा रहते हैं। मैदान में जो कुछ होता है जैसे स्लेजिंग या कुछ तो हम आपको सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं।”

इसके बाद जब भारत आर्मी से युजवेन्द्र चहल ने कुछ स्पेशल के बारे में पूछा तो उन्होंने चहल को लेकर गाना गाया। जिस तर युजवेन्द्र चहल भी थिरकते नजर आए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- युजवेन्द्र चहल के लिए भारत आर्मी ने गाया गाना तो थिरकते नजर आये चहल, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.