Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- पहले मैच में भारत के लिए सिर दर्द बनने वाले कौन हैं ये टिम सैफर्ट, जाने सब कुछ

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के बाद उत्साहित नजर आ रही थी। वनडे सीरीज की शानदार जीत के बाद भारतीय टीम को टी10 सीरीज में भी एकतरफा जीत का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वेलिंगटन में खेले गए पहले टी20 में कीवि टीम ने टीम इंडिया की एक नहीं चलने दी।

भारतीय टीम के लिए एक अनजान खिलाड़ी बना सिरदर्द

बुधवार को वेलिंगटन में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के एक अनजान खिलाड़ी टिम सैफर्ट ने भारत के हाथों से आसानी से जीत छिन ली।

पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने केन विलियम्सन, रॉस टेलर जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति तैयार की थी लेकिन भारतीय टीम के लिए एक ऐसा खिलाड़ी सिर दर्द बन गया जिसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा गया था।

टिम सैफर्ट को पहली बार मिला था सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका

अब सवाल है आखिर ये टिम सैफर्ट हैं कौन? टिम सैफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए इस मैच से पहले तक 8 टी20 मैच खेले थे जिसमें उनके नाम केवल 42 रन थे। ऐसे में उनकी इस पारी ने हर किसी को हैरान कर दिया।

दरअसल टिम सैफर्ट पर न्यूजीलैंड टिम मैनेजमेंट ने दांव खेला और अपने रेगुलर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की गैरमौजदगी में पहली बार उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करने भेजा।

तूफानी पारी खेल हर किसी को किया हैरान, पहले पूरे करियर में थे मात्र 42 रन

किसी ने नहीं सोचा था कि जो बल्लेबाज अब तक अपने करियर में केवल 42 रन बनाए हो और लगातार निचले क्रम पर बल्लेबाजी करें वो आखिर ऐसी पारी खेल लेगा। लेकिन टिम सैफर्ट ने भारतीय टीम के गेंदबाजों का कत्लेआम करते हुए केवल 43 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की पारी खेल डाली।

विश्व कप के लिए वैसे भी न्यूजीलैंड के एक अच्छे ताबड़तोड़ विकेटकीपर की जरूरत है। और टिम सैफर्ट ने ऐसे मौके पर ये अच्छी पारी खेली लेकिन सैफर्ट को विश्व कप की टीम में चुने जाने की चिंता नहीं है। सैफर्ट ने कहा कि

मैं मैदान पर जाता हूं और जो करना चाहता, वही करता हूं। मेरी विश्व कप खेलने की इच्छा है अगर मेरा चयन हो जाता है तो काफी खुशी होगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है तो मुझे कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि मैं और मेहनत करूंगा ताकि अगली बार टीम में आ सकूं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- पहले मैच में भारत के लिए सिर दर्द बनने वाले कौन हैं ये टिम सैफर्ट, जाने सब कुछ appeared first on Sportzwiki.