Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Newzealand- खलील अहमद ने टीम इंडिया की जीत के बाद कहा इस वजह से भयभीत थे भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन भारत ने वापसी करते हुए सीरीज में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

खलील अहमद ने जीत के बाद कही ये बड़ी बातें

इस टी20 सीरीज के वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, जिसमें युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद भी शामिल थे, जो उस मैच में लय में नजर नहीं आए थे ।

लेकिन खलील अहमद ने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। खलील ने ऑकलैंड में मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने टीम और अपनी गेंदबाजी को लेकर कई बातें साझा की।

अगले मैच में इस प्रदर्शन को रखेंगे बरकरार

खलील अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि” जिस तरह से हम दिन  पर दिन सुधार कर रहे हैं। इसी तरह से हम गेंदबाजी विभाग और बल्लेबाजी विभाग में तीसरे मैच में भी इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। और इस सीरीज को हम जीतने की कोशिश करेंगे।”

पिच को लेकर खलील ने कहा कि

 “हां, पिच को देखकर लगता है कि जब हम वहां पर लास्ट वनडे खेले थे, तो गेंद काफी स्विंग हो रहा था। दुर्भाग्य से उस समय हमारी बल्लेबाजी का खराब प्रदर्शन रहा, लेकिन नया मैच रहेगा तो गेंदबाजों को मदद मिलेगी। तो वो एक अच्छा टी20 हो सकता है क्योंकि वहां वैसे बल्लेबाजी फेवर विकेट रहता है लेकिन देखते हैं गेंदबाजों का सपोर्टिंग विकेट रहता है या नहीं।”

टीम ने योजना के साथ मैदान में किया अपना काम

ऑकलैंड के छोटे मैदान को लेकर खलील ने अपनी बात रखी और कहा कि

हां, हम रोहित भाई के साथ इस बात की चर्चा कर रहे थे, कि हमें कहां टारगेट करना है। किस तरह से गेंदबाजी योजना करनी है। इस तरह से मेरी उनसे इस चीज को लेकर काफी बात हुई थी और हमारा प्लान अच्छा भी रहा।”

ओवरसीज में खेलना हमेशा एक तेज गेंदबाज के लिए उत्साहित करने वाला रहता है। अच्छे पिच होते हैं अच्छा बाउंस होता है ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जहां भा आप खेलते हो। यहां पर कंडिशन अच्छी होती है जहां गेंद स्विंग करता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में रहा। न्यूजीलैंड में भी वैसा रहा थोड़ा मुश्किल भी है, क्योंकि कभी-कभी आपको हवा के विपरित दिशा में भागना पड़ता है। थोड़ी दिक्कतें भी होती है लेकिन नई-नई चीजें सीखने को मिलती है आप इसे अपने साथ लेते रहो। तो ये एक अच्छा अनुभव रहता है।”

छोटे मैदान में शॉर्ट गेंद डालने पर रहता है खतरा

फैंस के सपोर्ट पर अहमद ने कहा कि

बहुत अच्छा लगता है जब फैंस हमें सपोर्ट करने आते हैं। हम भी इससे उत्साहित रहते हैं कि इतने दर्शक मैच देखने आते हैं। हमें भी इससे प्रेरणा मिलती है।”

“यहां पर मैदान बहुत छोटे होते हैं तो हम कोशिश करते हैं कि गेंद को ज्यादा शॉर्ट नहीं रखे क्योंकि मैदान बड़े नहीं हैं। तो हमारा वहीं प्लान रहता है।”

“हम अंपायर के फैसले का इंतजार करते हैं अंपायर जो भी फैसला दे हमें स्वीकार है।”

हैमिल्टन में हमने पहले भी मैच खेला हुआ है तो वहीं कोशिश रहेगी कि हम वहां का अनुभव लेकर मैच में उतरे वहीं पिच है इसलिए ज्यादा हैरान होने की जरूरत भी नहीं है। हम उस पिच के अनुसार तैयारी कर सकते हैं और हमें मैदान का आइडिया है तो ये मैच जीतने के बाद हम लोगों में आगे के मैच में आत्मविश्वास रहेगा। और जिस-जिस ने अच्छा प्रदर्शन किया है वो और भी आत्मविश्वास में होंगे।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post India vs Newzealand- खलील अहमद ने टीम इंडिया की जीत के बाद कहा इस वजह से भयभीत थे भारतीय गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.