Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvAUS: आज दूसरे टी-20 मैच में खड़ा होगा रनों का पहाड़

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कम रन बनने के बाद दूसरे मुकाबले में ढेरों रन बनने की संभावना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के एक अधिकारी ने भी इस मैच में बड़ा स्कोर बनने की बात कही है। वैसे ये मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो मरो की तरह होगा। इस मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों की ये शृंखला भी गंवा देगी।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले ऑलराउंडर जयसूर्या पर लगा दो साल का प्रतिबंध

इस मैच के लिए भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हंै। शिखर धवन और ऑलराउंडर विजय शंकर की वापसी हो सकती है। वहीं उमेश यादव के स्थान पर इस मैच में सिद्धार्थ कौल को मौका दिया जा सकता है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाने का मौका होगा। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित एक-एक छक्का लगाकर अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर सकते हैं।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले ऑलराउंडर जयसूर्या पर लगा दो साल का प्रतिबंध

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मारकंडेय।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शार्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जम्पा।